दो ठेका श्रमिकों को मिला 4.73 लाख, कंपनी ने चुकाई बकाया राशि

जमशेदपुर में जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की पहल पर टाटा स्टील के दो ठेका श्रमिकों को 4.73 लाख रुपये का बकाया भुगतान मिला. जानें पूरी खबर विस्तार से.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रयास और श्रम विभाग की त्रिपक्षीय वार्ता के बाद टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड के संवेदक स्टीलनेट लॉजिस्टिक के दो ठेका श्रमिकों विष्णु कर्मकार और विजय पांडेय को उनका बकाया हक मिला. बिना किसी पूर्व सूचना और वैधानिक प्रक्रिया के करीब 13-14 वर्षों से कार्यरत इन श्रमिकों को काम से हटा दिया गया था.

इसके बाद दोनों श्रमिकों ने यूनियन के महामंत्री राजीव पांडेय से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी थी. यूनियन ने मामले को श्रम अधीक्षक के समक्ष उठाया. वार्ता के बाद कंपनी ने चेक के माध्यम से विष्णु कर्मकार को 3.03 लाख तथा विजय पांडेय को 1.70 लाख (कुल 4.73 लाख) का भुगतान किया. शुरुआत में कंपनी ने विष्णु कर्मकार को 1.50 लाख देने का प्रस्ताव दिया था. जिसे यूनियन ने ठुकरा दिया और कानूनी प्रयास तेज कर न्यायसंगत राशि दिलायी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >