जमशेदपुर: गम्हरिया क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई सालडीह मोड़ से आगे आर्का जैन कॉलेज जाने वाले रास्ते पर की. पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों के पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. जिसकी कीमत 2 लाख रुपयें बताई जा रही है.
दोनों आरोपियों के पास से 12 ग्राम ड्रग्स बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलीम अंसारी (20 वर्ष), निवासी जीवनपुर मुड़िया और प्रदीप महतो (25 वर्ष), निवासी कोलेबिरा बस्ती, सरायकेला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल थे. इसी आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद 12 ग्राम ब्राउन शुगर को भी जब्त किया है. गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
