Train Status: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, झारखंड, बंगाल, ओडिशा को होगा फायदा

Train Status: झारखंड, बंगाल और ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है. पढ़ें डिटेल.

Train Status: रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व को लेकर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. इसके तहत 06089/06090 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 4 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी.

बंगाल से चेन्नई के बीच चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 06090 संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल संतरागाछी से पांच सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11:40 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी. विशेष ट्रेन का बालेश्वर और खड़गपुर में ठहराव होगा.

महाराष्ट्र-बंगाल के बीच चलने वाली ट्रेन की समय-सारिणी

इसी तरह ट्रेन संख्या 01107 एलटीटी मुंबई-संतरागाछी स्पेशल 29 अक्तूबर और 5 नवंबर को एलटीटी मुंबई से रात 8:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01108 संतरागाछी-एलटीटी मुंबई स्पेशल 31 अक्तूबर और 7 नवंबर को संतरागाछी से दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:45 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी. विशेष ट्रेनें झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रुकेंगी.

संतरागाछी-जबलपुर-संतरागाछी रद्द रहेगी

पश्चिम मध्य रेलवे में विकास कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 18 और 25 सितंबर को रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस 19 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी.

Also Read

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, मुंबई मेल, आजाद हिंद समेत 4 के रूट डायवर्ट

Indian Railway News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट में बदलाव

IRCTC/Indian Railways : रांची से बिहार-बंगाल की यात्रा करनेवाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों से पहले चलेंगी ट्रेनें, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Indian Railways: 8 मेमू ट्रेनों की जगह चलेंगी 4 ट्रेनें, पूर्व रेलवे ने क्यों किया ट्रेनों का विलय

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >