00 बागुनहातु में अवैध बालू लदे तीन ट्रक जब्त, माफियाओं में हड़कंप

जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ शनिवार को धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में बागुनहातु में औचक छापामारी हुई.

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : एसडीओ

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ शनिवार को धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में बागुनहातु में औचक छापेमारी की गयी. इस दौरान मौके से अवैध बालू लदे तीन ट्रकों को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है. एसडीओ अर्णव मिश्रा ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सुवर्णरेखा घाट पर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा गया. इनमें से एक ट्रक पूरी तरह से बालू से ओवरलोडेड था. जबकि दो अन्य ट्रक भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाये गये. त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी वाहनों को माइनिंग इंस्पेक्टर (खनन निरीक्षक) को सौंप दिया गया है. जब्त वाहनों और उनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. नियमों के मुताबिक वाहनों को सीज करने के साथ-साथ उन पर भारी वित्तीय जुर्माना भी लगाया जायेगा.

टास्क फोर्स रहेगी मुस्तैद, गड़बड़ी करने वालों पर कड़ा एक्शन

एसडीओ ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन या परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. जिला स्तरीय टास्क फोर्स और अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स पूरी तरह सक्रिय है. टास्क फोर्स में विभिन्न अंचलों के सीओ और संबंधित थानों के थाना प्रभारी भी शामिल हैं. जो लगातार नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >