बारीगोड़ा के देवगम टोला से रविवार सुबह 10 बजे से लापता तीन स्कूली छात्रों को परसुडीह पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट की पार्किंग के पास से बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद सोमवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया. रविवार को गौरव कुमार (9) कार्तिक कुमार (14 ) और अभिराज कुमार (14 ) के लापता होने की शिकायत परिजनों ने परसुडीह थाना में की थी. परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि अभिराज कुमार को किसी बात पर परिजनों ने फटकार लगायी थी, जिससे वह नाराज हो गया. इसके बाद उसने अपने दोनों दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बनायी. तीनों टाटानगर स्टेशन पहुंचे और लोकल ट्रेन से राखा माइंस स्टेशन चले गये. हालांकि आगे जाने से डरकर वे वहीं उतर गये और दूसरी लोकल ट्रेन से वापस टाटानगर लौट आये. उसके बाद तीनों बर्मामाइंस इंट्री गेट की ओर पार्किंग में बैठे हुए थे और मार खाने की डर से वापस घर नहीं लौट रहे थे. छानबीन के दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमराें के फुटेज की जांच की, जिसके बाद तीनों को बरामद कर लिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.