गालूडीह हवेली ढाबा में तीन गिरफ्तार

उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विकास गुप्ता उर्फ विकास काना हत्याकांड में शामिल उमेश सहित तीन लोगों को पुलिस ने शुक्रवार आधी रात में गालुडीह के हवेली ढाबा से गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विकास गुप्ता उर्फ विकास काना हत्याकांड में शामिल उमेश सहित तीन लोगों को पुलिस ने शुक्रवार आधी रात में गालुडीह के हवेली ढाबा से गिरफ्तार किया है. पुलिस उन तीनों से घटना में मामले में पूछताछ कर रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर तीनों को पकड़ा है. मामले में विकास झा, गौरव राय और उमेश दास के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है. ज्ञात हो कि विकास काना को एक अक्तूबर को दिन-दहाड़े बाइक सवारों ने गोली मारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >