घाटशिला-पोटका विधानसभा और 18-39 आयु वर्ग में पुरुषों से अधिक हैं महिला वोटर

जमशेदपुर लोकसभा में 25 को होगा मतदान, कुल मतदाता 18,69,278, जिसमें पुरुष 9,37,412 और महिलाएं 9,31,733, पहला वोटर में भी लड़कों से आगे हैं लड़कियां

By Prabhat Khabar | May 10, 2024 6:06 PM

संजीव भारद्वाज, जमशेदपुर

जमशेदपुर की छह विधानसभा में महिला मतदाता पुरुषों को बराबरी की टक्कर दे रही हैं. जमशेदपुर लोकसभा में 18,69,278 पुरुष (9,37,412) और महिला (9,31,733) मतदाता 25 मई को चुनाव मैदान में खड़े 25 प्रत्याशियों को मतदान करेंगे.

जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता की संख्या मात्र 4,679 ही कम है. इसके अलावा जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी विधानसभा वार मतदाता सूची में 18-19 आयु वर्ग यानी पहला वोटर में लड़कियों अधिक हैं. छह विधानसभा के फस्ट वोटर में लड़कियों (34,535) का आंकड़ा लड़कों (33,293) से अधिक है. इतना ही नहीं 20-29 आयु वर्ग में युवतियों की संख्या 1,911,55 है, जबकि युवकों की संख्या 1,90,580 है. इसी तरह 30-39 आयु वर्ग में भी महिला मतदाताओं की संख्या 2,56,602 और पुरुषों की संख्या 2,49,754 है. छह विधानसभा में पोटका विधानसभा में पुरुषों (1,52,577) की तुलना में महिला (1,58,516) मतदाताओं की संख्या 5,939 और घाटशिला पुरुषों (1,25,730) की तुलना में महिला (1,30,963) मतदाताओं की संख्या 5,233 अधिक है. इस बात से साफ है कि जिस प्रत्याशी की तरफ महिला मतदाता जायेंगी, उसके परिणाम में इसका असर अवश्य दिखेगा.

विधानसभा पुरुष महिला

1. बहरागोड़ा – 1,21,049 – 1,20,0422. घाटशिला – 1,25,730 – 1,30,963

3. पोटका – 152577 – 1585164. जुगसलाई – 174636 – 172953

5. जमशेदपुर पूर्वी – 168619 – 1625956. जमशेदपुर पश्चिम – 194801 – 186664

कुल – 937412 – 931733———

18-19 आयु वर्ग

विधानसभा पुरुष – महिला

1. बहरागोड़ा – 5549 – 57422. घाटशिला – 5359 – 5469

3. पोटका – 6933 – 7333

4. जुगसलाई – 6501 – 67925. जमशेदपुर पूर्वी – 4320 – 4312

6. जमशेदपुर पश्चिम – 4631 – 4887कुल – 33293 – 34535

—-

20-29 आयु वर्ग

विधानसभा – पुरुष – महिला1. बहरागोड़ा – 28394 – 270332. घाटशिला – 29012 – 30946

3. पोटका – 37066 – 376534. जुगसलाई – 36157 – 35845

5. जमशेदपुर पूर्वी – 27485 – 277936. जमशेदपुर पश्चिम – 32493 – 31885

कुल – 190580 – 191155

———

30-39 आयु वर्ग

विधानसभा – पुरुष – महिला

1. बहरागोड़ा – 30472 – 303692. घाटशिला – 35500 – 36797

3. पोटका – 40483 – 427034. जुगसलाई – 47829 – 49457

5. जमशेदपुर पूर्वी – 45407 – 465386. जमशेदपुर पश्चिम – 50063 – 50738

कुल – 249754 – 256602

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version