jamshedpur news : हॉस्टल में रहने वाली टीएमएच की डॉक्टर के कमरे से पांच लाख के गहनों की चोरी

कदमा थाना स्थित डॉक्टर हॉस्टल की घटना, नौकर, नौकरानी और गार्ड पर जताया शक

jamshedpur news : कदमा थाना स्थित डॉक्टर हॉस्टल में रहने वाली टीएमएच की चिकित्सक डॉ गीति सुधा मुंड के कमरे से करीब पांच लाख के गहनों की चोरी हो गयी है. घटना सोमवार शाम की है. इस संबंध में डॉ गीति सुधा मुंड ने कदमा थाना में हॉस्टल की नौकरानी, नौकर और सुरक्षा गार्ड पर संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, डॉ गीति सुधा मुंड और उनकी रूम पार्टनर सोमवार को दोपहर करीब 3.30 बजे हॉस्टल से निकली थीं. उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था. शाम करीब 6.30 बजे लौटी, तो कमरे में उनका सामान बिखरा था. लॉकर से सोने की दो कंगन, तीन अंगूठी व हीरे की दो अंगूठी गायब थी. बैग भी खुला हुआ था. उन्होंने कमरे की तलाश की, लेकिन गहने नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने सुरक्षा गार्ड रमेश से पूछताछ की, तो उसने बताया कि नौकरानी तुलसी और कुक दुर्गा ने हॉस्टल की चाबी ली थी. डॉ गीति सुधा मुंड ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने चोरी के संबंध में नौकरानी, कुक और सुरक्षागार्ड से पूछताछ की है. लेकिन, अब तक चोरी के गहने बरामद नहीं हो सके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >