जमशेदपुर. सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ की ओर से 25-26 अप्रैल को एनआइटी में 21वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुमन कुमार सिन्हा की स्मृति होगा. यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के नियमों के अनुरूप छह राउंड के स्विस सिस्टम पर आधारित है. प्रतियोगिता के दौरान कुल 15 हजार रुपये की इमामी राशि दांव पर होगी. विजेता को चार हजार, उपविजेता को 2500 व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 1800 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. प्रतियोगिता के दौरान अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, आयु वर्ग के भी मुकाबले होंगे. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मिलन कुमार (8789907483) व विक्रम कुमार को टूर्नामेंट के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार ने दी.
Sraikela chess news: सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज प्रतियोगिता 25 से
सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ की ओर से 25-26 अप्रैल को एनआइटी में 21वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
