Kolhan Kho-Kho news : कोल्हान के खो-खो खिलाड़ियों की ग्रेडिंग के लिए हुआ ट्रायल

कोल्हान प्रमंडल के खिलाड़ियों की ग्रेडिंग के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में मंगलवार को झारखंड खो-खो एसोसिएशन एवं पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से कोल्हान प्रमंडल के खिलाड़ियों की ग्रेडिंग के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया. इस ट्रायल में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला से कुल 90 खिलाड़ियों ने हिल्ला लिया. ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, मैदानी अनुशासन, फुर्ती, चपलता और खो-खो की तकनीकी बारीकियों का गहन मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन के आधार पर खिलाड़ियों को ग्रेड प्रदान किए गए. इस संबंध में राज्य सचिव संतोष कुमार ने बताया कि पूरे झारखंड में ग्रेडिंग प्रक्रिया चल रही है. आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग में ग्रेडिंग के आधार पर ही भाग ले सकेंगे. मौके पर सागर कुमार बैठा, रूपा कुमारी, एस नाज, शिफा नाज और दुर्गा प्रसाद, अरबाज हुसैन , श्याम शर्मा, जगन्नाथ बेहरा, डब्ल्यू रहमान, ओम साहू और सोनू कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >