jamshedpur news : बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 3 के रहने वाले सुरेश गोप के घर से चोरों ने 70 हजार रुपये व दो लाख के गहनों की चाेरी ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सुरेश गोप ने बताया कि बेटी की शादी के लिए घर में गहने व रुपये रखे थे, जिसे चोर अपने साथ लेकर चले गये.
घटना सोमवार की रात करीब एक बजे की है. घटना के संबंध में सुरेश गोप ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे. उसी दौरान चोर गिरोह के तीन लोग घर में प्रवेश कर गये. चोरों ने अलमारी का ताला खोल कर उसमें रखे दो लाख के सोने-चांदी के गहने और नकद 70 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने टेबल पर रखे मोबाइल फोन को भी उठाने की कोशिश भी की. लेकिन, इसी दौरान पत्नी मंजू की नींद खुल गयी. मंजू ने जब हल्ला मचाना शुरू किया, तो एक चोर ने उसका मुंह दबा दिया. मंजू ने बताया कि तीन चोर घर में घुसे थे. उसका मुंह दबाने के बाद तीनों चोर मौके से फरार हो गये. इसके बाद सुरेश गोप ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.बेहोशी वाला स्प्रे मारने की आशंका
सुरेश गोप ने बताया कि उन्हें शक है कि चोरों ने घर में प्रवेश करने के बाद बेहोशी वाला स्प्रे मार दिया था. क्योंकि घटना के बाद जब वह उठे, तो उनकी आंखें खुल नहींं रही थीं. साथ ही सिर भी चक्कर दे रहा था. इस कारण ही उनकी नींद नहीं खुल पायी.
