Jamshedpur news. एमजीएम में खुलने वाला जन औषधि केंद्र के लिए 15 अप्रैल को खुलेगा टेंडर

डीडीसी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया

Jamshedpur news.

एमजीएम अस्पताल में जल्द ही जन औषधि केंद्र खोला जाना है. इसके लिए टेंडर भरने का अंतिम दिन 12 अप्रैल था. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया कि 15 अप्रैल को जन औषधि केंद्र के लिए टेंडर खोला जायेगा. इसके पहले केंद्र को लेकर 30 दिसंबर को टेंडर खुलना था, लेकिन उसे किसी कारण से रद्द कर दिया गया था. वर्तमान अधीक्षक द्वारा एक बार फिर टेंडर निकाला गया है. उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को लगभग 60 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं मिलेंगी. इसे लेकर डीडीसी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है. इसमें अस्पताल के अधीक्षक व ड्रग इंस्पेक्टर शामिल है,.

जन औषधि केंद्र में लगभग 585 प्रकार की दवाएं रहती हैं उपलब्ध

जन औषधि केंद्र में लगभग 585 प्रकार की दवाएं मिलती हैं, जिसमें लगभग हर प्रकार की बीमारी का दवा शामिल है. इसमें सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की दवा की बिक्री होती है. बाहर की दवाई और जन औषधि केंद्र की दवाई के मूल्य में जमीन आसमान का अंतर रहने के कारण लोग जन औषधि केंद्र में ही ज्यादातर दवा की खरीदारी करते हैं. ब्लड प्रेशर से ग्रसित तथा शुगर से ग्रसित मरीजों को रोजाना दवाई खानी पड़ती है, जो यहां काफी कम दामों में मिल जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >