टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में 3 सस्पेंड, एक को ड्यूटी से हटाया

Tatanagar Post Office News: टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने के मामले में डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. 3 मई 2025 की रात को टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में डाक कर्मचारियों ने परिसर के भीतर खुलेआम शराब का सेवन किया था. इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश जारी किये गये थे.

Tatanagar Post Office News: टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने के मामले में डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है. मीडिया के जरिये केंद्रीय संचार मंत्रालय के संज्ञान में आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है.

जांच के बाद हुई कार्रवाई

वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने इस मामले की जांच की. जांच में आरोप सही पाये गये. इसके बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दया गया. जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है.

3 मई की रात उजागर हुआ था मामला

3 मई 2025 की रात को टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में डाक कर्मचारियों ने परिसर के भीतर खुलेआम शराब का सेवन किया था. इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश जारी किये गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डाक विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी

यह मामला केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही डाक विभाग ने ऐसी अनुशासनहीनता को गंभीर सेवा उल्लंघन माना. स्पष्ट किया कि कार्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात दोहरायी है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज 14 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

Weather Alert: गुमला के बाद अब रांची और खूंटी में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

सेना के सम्मान में रांची में तिरंगा यात्रा, संजय सेठ बोले- 140 करोड़ जनता निभा रही अपना कर्तव्य

वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ़ पाये झारखंड के निर्झर का रहस्य, भीषण गर्मी में भी मिलता है फ्रिज जैसा ठंडा पानी

मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम

कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर कहां होता है ज्यादा खर्च? गांव में या शहर में?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >