Jamshedpur News : टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी लाइन क्लोज, सब इंस्पेक्टर को सौंपी कमान

Jamshedpur News : टाटानगर जीआरपी के थाना प्रभारी राम प्यारे राम को लाइन क्लोज कर दिया गया है. नये रेल एसपी ऋषभ गर्ग ने पदभार संभालते ही उन्हें पद से हटाकर आदेश का पालन किया.

Jamshedpur News :

टाटानगर जीआरपी के थाना प्रभारी राम प्यारे राम को लाइन क्लोज कर दिया गया है. नये रेल एसपी ऋषभ गर्ग ने पदभार संभालते ही उन्हें पद से हटाकर आदेश का पालन किया. दरअसल, कुछ दिन पहले आइजी रेल अमोल होमकर ने टाटानगर रेल थाना का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें थाना प्रभारी नदारद मिले थे और फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका था.

इस लापरवाही पर आइजी ने तत्काल उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिया था, लेकिन एसपी का पद खाली होने के कारण कार्रवाई रुकी थी. गुरुवार को ऋषभ गर्ग ने प्रभार संभालने के साथ ही आदेश को लागू करते हुए राम प्यारे राम को लाइन क्लोज कर दिया. उनकी जगह पर जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर जीतराम को फिलहाल थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है. स्थायी नियुक्ति को लेकर अलग से अधिसूचना जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >