टाटा जू में दिखा मां का प्यार, तारा-सारा संग बाघिन को देख भावविभोर हुए कर्मचारी

Jamshedpur News: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं बाघिन शावक तारा और सारा अपनी मां के साथ खेल-कूद और मस्ती करती नजर आ रही हैं. जल्द ही आम लोग भी इन शावकों और फरवरी में आए दो अफ्रीकी शेर का दीदार कर सकेंगे. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन शावक तारा और सारा इन दिनों अपनी मां के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं हैं. इनका जन्म 27 नवंबर 2025 को हुआ था. ये दोनों शावक कभी अपनी मां के पास सिमटकर दूध पीती हैं, तो कभी उसके कंधे पर चढ़कर शरारत करती हैं. उनकी ये हरकतें देखकर जू मैनेजमेंट और देखरेख करने वाले कर्मी भी भावविभोर हो रहे हैं.

CCTV से कड़ी नजर 

अभी दोनों शावकों को परीक्षण के तौर पर कुछ समय के लिए खुले बाड़े में छोड़ा जाता है, फिर सुरक्षा कारणों से मां के साथ वापस पिंजरे में रखा जाता है. मां हर पल उनकी देखभाल करती हैं. कभी उन्हें साथ लेकर घूमती है, तो कभी पास बैठाकर प्यार देती है. पूरे समय उन पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है. 

जल्द ही आम दर्शक भी देख पाएंगे

दोनों शावकों का जन्म चिड़ियाघर में रह रहे बाघ रुद्र और बाघिन मेघना से हुआ है. जन्म के बाद से ही पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण लगातार किया जा रहा है. जू प्रबंधन के अनुसार, बहुत जल्द तारा और सारा को आम दर्शकों के दीदार के लिए रखा जाएगा.

शेर को भी आम लोगों के लिए खोला जाएगा

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में फरवरी माह में हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) को भी आम लोगों के लिए रखा जाएगा. फिलहाल दोनों को 40 दिनों के क्वारंटीन में रखा गया है, जहां उनके स्वास्थ्य, आहार और नए वातावरण के अनुरूप ढलने की प्रक्रिया पर विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार निगरानी रख रहे हैं. क्वारंटीन पीरियड के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद शेरों को उन्हें तय किए गए बाड़ों में रखा जाएगा. इसके बाद दर्शक इन शेरों का दीदार कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >