टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में हंगामा, वेज रिवीजन का उठा मुद्दा

Jamshedpur News: टाटा स्टील में वेज रिवीजन वार्ता के बीच टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ. कर्मचारियों ने समझौते में देरी और नुकसान का आरोप लगाते हुए सत्ता पक्ष को घेरा.

ब्रजेश की रिपोर्ट 

Jamshedpur News: टाटा स्टील में हो रहे वेज रिवीजन वार्ता के बीच टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे से शुरू हो गई. सबसे पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म कराया गया.

वेज रिवीजन समझौते पर चर्चा के दौरान हुआ हंगामा

इसके बाद वेज रिवीजन समझौता को लेकर चर्चा शुरू हुई. पहले ही शुरुआत में हंगामा होने लगा. इस दौरान लोगों ने सत्ता पक्ष को घेरा कि वेज रिवीजन समझौता में लगातार देरी हो रही है. इसके अलावा, कर्मचारियों को नुकसान कराया जा रहा है. इसको लेकर हंगामा ऐसा हुआ कि अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को बीच में उठना पड़ा. फिर मामले में हस्तक्षेप किया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. यह मीटिंग अभी चल रही है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >