टाटा स्टील ने रचा इतिहास : कलिंगनगर प्लांट में आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स की सभी 3 शिफ्टों में महिला को दी ड्यूटी

TATA Steel Creates History: टाटा स्टील कलिंगनगर के जीएम ऑपरेशन करमवीर सिंह ने कहा कि तकनीकी प्रगति ने उन जिम्मेदारियों में महिलाओं के लिए समान अवसर पैदा किये हैं, जिन्हें अब तक पुरुष-प्रधान माना जाता था. महिलाएं इन अवसरों को न सिर्फ अपना रही हैं, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन भी कर रही हैं. सितंबर 2019 में टाटा स्टील भारत की पहली कंपनी बनी, जिसने नोवामुंडी माइन में सभी शिफ्टों में महिला माइनिंग इंजीनियरों की तैनाती की.

TATA Steel Creates History: टाटा स्टील ने ओडिशा स्थित अपने कलिंगनगर प्लांट के आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स विभाग में सभी 3 शिफ्टों में महिला कर्मचारियों की सफल तैनाती की है. यह उपलब्धि औद्योगिक परिचालन में लैंगिक समानता की दिशा में कंपनी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. एक ऐसा क्षेत्र, जो पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान माना जाता रहा है. जनवरी 2025 में टाटा स्टील कलिंगनगर ने वर्ष 2023 बैच से 39 ट्रेड अप्रेंटिस का स्वागत किया, जिनमें से 26 महिलाएं थीं.

कठोर प्रशिक्षण प्रदान किया गया

इनमें से 18 को आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स विभाग में शामिल किया गया और उन्हें सुरक्षा, गुणवत्ता, डिस्पैच प्रक्रियाएं, इन्वेंट्री प्रबंधन और डिजिटल टूल्स से संबंधित कठोर प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उनके ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में कक्षा आधारित सत्रों के साथ-साथ ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग भी शामिल थी, जिससे वे फील्ड और सिस्टम-आधारित भूमिकाओं के लिए तैयार हो सकें.

महिलाएं कर रही हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन – जीएम

टाटा स्टील कलिंगनगर के जीएम ऑपरेशन करमवीर सिंह ने कहा कि तकनीकी प्रगति ने उन जिम्मेदारियों में महिलाओं के लिए समान अवसर पैदा किये हैं, जिन्हें अब तक पुरुष-प्रधान माना जाता था. महिलाएं इन अवसरों को न सिर्फ अपना रही हैं, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन भी कर रही हैं. सितंबर 2019 में टाटा स्टील भारत की पहली कंपनी बनी, जिसने नोवामुंडी माइन में सभी शिफ्टों में महिला माइनिंग इंजीनियरों की तैनाती की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नोवामुंडी माइंस में देश की पहली महिला शिफ्ट की हुई शुरुआत

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने एक समावेशी और न्यायसंगत कार्यस्थल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया और कई उल्लेखनीय पहल शुरू की. नोवामुंडी आयरन माइंस में देश की पहली पूर्ण महिला शिफ्ट की शुरुआत, जो ‘विमेन@माइंस’ और ‘तेजस्विनी’ जैसे कार्यक्रमों की सफलता पर आधारित थी. इसके साथ ही, ‘फ्लेम्स ऑफ चेंज’ पहल के तहत टाटा स्टील ने महिला फायर फाइटर प्रशिक्षुओं को शामिल किया और भारत के इस्पात क्षेत्र की पहली पूर्ण महिला फायर फाइटिंग टीम का गठन कर एक नया इतिहास रचा.

इसे भी पढ़ें

ये क्या बोल गये कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति- कांग्रेस के सिस्टम से चल रही एनडीए सरकार!

जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया मध्यमवर्ग के लिए बड़ी राहत

झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

रिनपास के 100 वर्ष : हेमंत सोरेन बोले- मनोरोगियों के इलाज में करें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >