टाटा मोटर्स के कर्मियों को बड़ी सौगात, प्रबंधन ने किया 40 लाख की राशि देने का ऐलान, यहां जानिए क्यों

टाटा मोटर्स की मेडिकल सपोर्ट स्कीम के तहत 34 कर्मचारियों को 39.55 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है. यह योजना कर्मचारियों और उनके आश्रितों को गंभीर बीमारियों के इलाज में वित्तीय राहत प्रदान करती है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक के दौरान अप्रैल, मई, जून और जुलाई 2026 की अवधि में कुल जमा 44 आवेदनों की समीक्षा की गयी. इसके उपरांत नियमानुसार 34 आवेदनों को उचित पाया गया. जिनके लिए कुल 39 लाख 55 हजार रुपये राशि मंजूर की गयी. बैठक में कमेटी के सेक्रेटरी वर्षिल सहाय, डॉ. एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एचएस सैनी, पीके दास, अजय भगत तथा अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

34 लाभुकों को मिलेगी सहायता राशि

योजना के तहत लाभ पाने वाले कर्मचारियों एवं आश्रितों में परितोष मंडल, छोटू समद, दिवाकर शर्मा, अर्चना मॉल, संजीव कुमार, ओमकार सिंह, अनिल महतो, संजीव कुमार, श्यामल कुमार दास, अमित कुमार, राजेश कुमार, पंकज गोप, शैलेश कुमार, अशोक प्रसाद सिंह, उदय कुमार भाष्कर, राजीव कुमार सिंह, उमेश कुमार प्रसाद, सलभ रस्तोगी, तन्मय पाल, कृष्णा उपाध्याय, आशीष कुमार, दीनानाथ प्रसाद, रणधीर कुमार, सुभाष कुमार, मंजीत कौर, उमेश प्रसाद सिंह, सतेंद्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार रॉय, शोवोन चौधरी, शीतल देवजी मिश्रा, सुनील कुमार सिंह और अरविंद कुमार तिवारी शामिल हैं.

क्लेम की सीमा बढ़कर हुई 5 लाख रुपये उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच बीते 19 मार्च को हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के तहत इस योजना के नियमों में बड़ा सुधार किया गया है. मेडिकल क्लेम की अधिकतम सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है. सुविधा विस्तार के एवज में अप्रैल माह में ली जाने वाली कटौती राशि 500 से बढ़ाकर 2,000 की गयी है. कर्मचारियों को कुल क्लेम राशि का 60% हिस्सा प्राप्त होगा.

क्या है टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम?

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के संयुक्त सहयोग से संचालित यह एक कल्याणकारी योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और उनके आश्रितों को गंभीर या असाध्य बीमारियों के इलाज के दौरान वित्तीय राहत प्रदान करना है. कमेटी समय-समय पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि जारी करती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >