टी-20 : वैभव और अर्णव बने प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में खेले जा रहे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में देवेंद्र मांझी सीकेपी

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में खेले जा रहे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में देवेंद्र मांझी सीकेपी की टीम ने जेसीए रेड को मात दी. देवेंद्र मांझी सीकेपी के यश श्यामलीवाल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने तीन विकेट लिये. एक अन्य मैच में भी देवेंद्र मांझी की टीम ने सीएजे को दस विकेट से मात दी. इसमें वैभव दत्ता प्लेयर ऑफ द मैच बने. जमशेदपुर ब्लूज और एम्बिशन क्रिकेट एकेडमी के बीच दिन का तीसरा मैच खेला गया. इसमें जमशेदपुर ब्लूज की टीम विजयी रही. अर्णव (58 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >