चार माह में कबाड़ से 200 करोड़ की कमाई करने वाला देश का पहला जोन बना दक्षिण पूर्व रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में कबाड़ की बिक्री से ₹201.20 करोड़ की अभूतपूर्व कमाई की है. यह उपलब्धि इसे भारतीय रेल का पहला ऐसा ज़ोन बनाती है जिसने कबाड़ से इतना राजस्व अर्जित किया है.

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर | दक्षिण पूर्व रेलवे भारतीय रेल में कबाड़ से 201.20 करोड़ रुपए की कमाई करने वाला पहला जोन बनने का नया कीर्तिमान हासिल की. दपू रेलवे जोन से मिले आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई 2026) में 201.20 करोड़ की कबाड़ बिक्री का रिकॉर्ड बनाया. कबाड़ से अर्जित राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 31.85 प्रतिशत अधिक है. इस अवधि के लिए अनुमानित लक्ष्य से 57.80 प्रतिशत अधिक है. इस उपलब्धि के साथ दपू रेलवे वर्तमान में कबाड़ से राजस्व अर्जित करने के मामले में सभी जोन में सबसे आगे है.

जीएम एके जैन के मार्गदर्शन और विजन से मिली सफलता

मालूम रहे कि दपू रेलवे के महाप्रबंधक एके जैन के मार्गदर्शन में यह संभव हुई है. रेल जीएम ने अक्टूबर 2026 तक पूरे दपू रेलवे में जीरो स्क्रैप (कबाड़ मुक्त) स्थिति हासिल करने के विजन पर लगातार जोर दिया है. इससे स्टोर्स विभाग ने डिपो, वर्कशॉप, शेड और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में जमा स्क्रैप की पहचान करने, उसे अलग करने तथा कबाड़ का निपटान करने के लिए पूरे जोन में एक व्यापक मैपिंग व सफाई अभियान चलाया है. इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप जुलाई तक 15 स्क्रैप-उत्पादक इकाइयों ने कबाड़ मुक्त का दर्जा हासिल कर लिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश सिंह

ब्रजेश सिंह. प्रभात खबर से कई सालों से जुड़े हुए है. 29 सालों का पत्रकारिता का अनुभव है. औद्योगिक, ट्रेड यूनियन, क्राइम, प्रशासनिक, सरकार, राजनीति के जानकार है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >