Jamshedpur news. भूमि अधिग्रहण व मंईयां सम्मान राशि भुगतान समेत 60 मामलों का समाधान

उपायुक्त के जनता दरबार में कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

Jamshedpur news.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 60 फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. भूमि अधिग्रहण का भुगतान, मंईयां सम्मान राशि के भुगतान में समस्या, शिक्षा ऋण, अवैध शराब बिक्री की शिकायत, पंचायत में विकास कार्यों से संबंधित, स्कूल संबंधी शिकायत, निजी विद्यालय में नामांकन, अपना बाजार. दुकान आवंटन, जनगणना के संबंध में, नौकरी की मांग, दिव्यांगता प्रमाण पत्र व पेंशन समेत सामाजिक विषयों पर ज्ञापन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया. इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिन्हें विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >