जमशेदपुर. जमशेदपुर परसुडीह पुलिस ने 500 ग्राम के गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश है. पुलिस ने उसे रविवार को खखड़ीपाड़ा से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
गोलमुरी से गांजा खरीदकर बेचता था दिलखुश
उक्त जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने संवाददाता सम्मेलन कर दिये. पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलमुरी से गांजा खरीदता था, फिर उसे बेचता था. आरोपी टाटा मोटर्स में ठेका मजदूरी का काम करता है. ज्ञात हो कि, दिलखुश विगत 4-5 महिनें से गांजा की तस्करी कर रहा था.
