jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ लोको पायलट श्याम बहादुर हुए रिटायर

दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ लोको पायलट श्याम बहादुर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए. टाटा नगर स्टेशन में शनिवार को उन्हें रेल कर्मियों और चालकों ने विदाई दी.

हावड़ा-दुर्ग दुरंतो व टाटानगर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के पहले चालक है श्याम jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ लोको पायलट श्याम बहादुर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए. टाटा नगर स्टेशन में शनिवार को उन्हें रेल कर्मियों और चालकों ने विदाई दी. श्याम बहादूर ने लगभग 40 वर्षों तक रेलवे में सेवा दी और इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाई. वर्ष 2012 में जब हावड़ा-दुर्ग दुरंतो एक्सप्रेस की शुरुआत हुई, तो श्याम बहादुर उसके पहले चालक बने. इसके बाद 2023 में झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (टाटानगर-हावड़ा) के पहले ड्राइवर के रूप में भी उन्होंने संचालन किया. उनकी सेवा अवधि के दौरान किसी भी बड़ी दुर्घटना या लापरवाही की घटना दर्ज नहीं हुई. रेलवे में उन्हें अनुशासित, दक्ष और सतर्क चालक के रूप में जाना जाता है. सेवानिवृत्ति पर आयोजित सादगीपूर्ण विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके योगदान को याद किया. इस अवसर पर श्याम बहादुर ने कहा, “रेल मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं, मेरा परिवार रहा है. संतोष है कि मैंने ईमानदारी से सेवा पूरी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >