कंकड़-कंकड़ में जागे शंकर : सवा लाख बेलपत्र, 200 लीटर दूध, 400 लीटर गंगाजल से 23.10 लाख पार्थिव महादेव का पूजन

Sawan 2024: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान दिन भर मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा. यहां 23 लाख से अधिक पार्थिव महादेव का पूजन किया गया. माहौल भक्तिमय रहा.

Sawan 2024: जमशेदपुर में मिथिला समाज की ओर से गोपाल मैदान बिष्टुपुर में 23.10 लाख पार्थिव महादेव का विधि-विधान से पूजन किया गया. मिथिला समाज की 500 महिलाओं ने पूजा पंडाल में आकर पार्थिव महादेव बनाया. इसके अलावा घर-घर से पार्थिव महादेव बनकर आये.

आदित्यपुर-गम्हरिया में बने सबसे ज्यादा 8 लाख पार्थिव महादेव

सबसे अधिक आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र से 8 लाख से अधिक पार्थिव महादेव पूजा पंडाल में पहुंचा. कुल 23 लाख 10 हजार पार्थिव महादेव और शिवलिंग का पूजन किया गया. 21 पंडितों ने 51 यजमानों को पूजा करायी. सवा लाख बेलपत्र से महादेव की सहस्र अर्चना की गयी. पूजा में 200 लीटर गौ दूध और सिमरिया से लाये गये 400 लीटर गंगाजल से पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया.

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में पार्थिव महादेव का निर्माण करती मिथिला की महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

महादेव बनाती रहीं महिलाएं, होती रही भोलेनाथ की पूजा

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में बने पूजा पंडाल में ही मिथिला समाज की महिलाओं ने सुबह 8 बजे पार्थिव महादेव बनाना शुरू किया. संध्या 5 बजे तक महादेव बनता रहा. महिलाएं आती रहीं और महादेव निर्माण में हाथ बंटाती रहीं. इस दौरान महिलाएं उपवास पर रहीं. इसके अतिरिक्त घर-घर से भी पार्थिव महादेव बनकर पूजा पंडाल आता रहा. सुबह 10 बजे से पूजा शुरू हुई, जो संध्या 7 बजे के बाद तक चली.

दरभंगा से आए पंडितों ने कराई महादेव की पूजा

एक तरफ महिलाएं महादेव बना रहीं थीं, तो दूसरी ओर पंडित यजमानों को पूजन करा रहे थे. इस प्रकार दिनभर शिव के मंत्रोच्चार से जमशेदपुर का गोपाल मैदान गुंजायमान रहा. आयोजन में समस्त मैथिल संस्थाओं के साथ-साथ जमशेदपुर की अन्य संस्थाओं का भी सहयोग रहा. दरभंगा से 5 और स्थानीय 16 पंडितों की देखरेख में पार्थिव महादेव पूजन हुआ. सवा लाख बेलपत्र से महादेव की सहस्र अर्चना की गयी. पूजा में शहर भर के 51 यजमान बैठे थे.

Also Read

Shravani Mela LIVE: श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी आज, देवघर समेत झारखंड के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

रक्षाबंधन और सावन की अंतिम सोमवारी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व रवि योग का अद्भुत संयोग आज

Shravani Mela: ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया…, पहाड़ी मंदिर में आधी रात से लगी कतार

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >