Sarwar ali won open rapid chess tournament title : सरवर अली ने जीता ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब

कदमा स्थित आइएलएस हॉल में अवेंजर्स चेस एकेडमी की ओर से रविवार को पहला एक्टिव फोरएवर ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. कदमा स्थित आइएलएस हॉल में अवेंजर्स चेस एकेडमी की ओर से रविवार को पहला एक्टिव फोरएवर ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजन किया गया. इसमें सरवर अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. सरवर अली 4.5 अंकों के साथ विजेता बने. हालांकि, सरवर अली व उपविजेता रोहित मिश्रा का अंक बराबर था. टाइ ब्रेक में सरवर ने बाजी मारी व खिताब जीता. वहीं, रोहित को उपविजेता से संतोष करना पड़ा. सुषिम चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर हे. विजेता को 2500 रुपये, उपविजेता को 1500 रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गयी. विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ प्रभा राव सिंह, अधिवक्ता एके सिंह न अपराजिता ने पुरस्कृत किया. मौके पर सुशांत जुंबा, विक्रम कुमार, आदित्य सिंह, अर्का मंडल व अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >