परसुडीह थाना अंतर्गत पुरानी सरजामदा के शीतला नगर में मंगलवार की देर शाम हरि कीर्तन के समापन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. नशे की हालत में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया. नाबालिग पर रॉड से हमला कर दिया. घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावर को लोगों ने पुलिस को पकड़ कर सौंपा था. लेकिन पुलिस ने रास्ते में उसे छोड़ दिया. पुलिस हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. इधर, पुलिस के अनुसार हमलावर फिलहाल नहीं पकड़ाया है. भीड़ में ही कुछ लोगों ने उसे भगा दिया. मामले में अब तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.