रोमांचक मैच में रॉयल्स एकादश की टीम ने एमआर को हराया

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलाआइसी मैदान में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में रॉयल्स एकादश की टीम ने एमआर

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलाआइसी मैदान में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में रॉयल्स एकादश की टीम ने एमआर स्पोर्ट्स एकादश को छह विकेट से मात दी. एमआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाये. प्रतीक भकत ने 54 रन बनाये. रॉयल्स के रमेश सोलंकी और सत्यम सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये. रॉयल्स की टीम 17.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभम सिंह ने 60 और सत्यम सिंह ने 49 रनों की पारी खेली. एमआर के अमित कुमार ने दो विकेट लिये. सत्यम सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >