डीलर ने कर लिया 447.70 क्विंटल का किया गबन, केस दर्ज

राशन डीलर ने कर लिया 447.70 क्विंटल का किया गबन, केस दर्ज

:: नरगा ,काशीडीह और बाहाडीह के ग्रामीणों को कई महीने से नहीं मिला है राशन वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार ने बेलाजुड़ी के जन वितरण प्रणाली के डीलर जगदीश मुर्मू के खिलाफ सरकारी 447.70 क्विंटल चावल व गेहूं के गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. एमजीएम थाना अंतर्गत नरगा, काशीडीह और बाहाडीह पिछले कई महीने से ग्रामीणों को जन वितरण प्रणाली द्वारा तीन माह चावल व गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा था. इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की थी. मामला तूल पकड़ने पर स्थानीय लोगों ने अनाज नहीं तो वोट नही देने की बात करते हुए लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया. जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की. जांच में पाया गया कि जन वितरण प्रणाली के डीलर जगदीश मुर्मू द्वारा ग्रामीणों के वितरण के लिये विभाग से दिया गया राशन का गबन कर लिया गया है. जिसके बाद जगदीश मुर्मू का विभाग द्वारा लाइसेंस रद्द कर दिया गया. वही, जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा एमजीएम थाना में गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. अनाज के बोरियों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >