Ration Card News: झारखंड के इस जिले में 50,000 राशन कार्ड धारकों के नाम हटाये गये

Ration Card News: झारखंड के सिर्फ एक जिले में 50,000 राशन कार्ड धारकों के नाम लाभुकों की लिस्ट से हटा दिये गये हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा है कि उपायुक्त के निर्देश पर राशन कार्ड का सत्यापन किया गया. उपायुक्त का स्पष्ट निर्देश है कि सिर्फ पात्र लोगों को ही राशन मिलना चाहिए.

Ration Card News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में 50,000 से अधिक लोगों के नाम राशन कार्ड की सूची से हटा दिये गये हैं. अधिकारियों ने बताया है कि ऐसे राशन कार्ड धारकों के नाम हटाये गये हैं, जिन्होंने पिछले 6 महीने या उससे अधिक समय से अपने कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है.

1.64 लाख निष्क्रिय राशन कार्ड धारकों की हुई पहचान

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सत्यापन अभियान के दौरान कुल 1,64,237 निष्क्रिय राशन कार्ड धारकों में से 50,323 के नाम हटा दिये गये हैं. बयान में कहा गया है कि 576 कार्डधारक लाभ पाने के योग्य पाये गये, जबकि 1,13,338 अन्य के नामों की जांच की जा रही है.

शहरी और ग्रामीण इलाकों से 20 हजार से अधिक नाम हटाये

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर, सत्यापन के बाद अपात्र राशन कार्ड धारकों के नाम सूची से हटाने के लिए व्यापक अभियान जारी है. बयान में यह भी कहा गया कि जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों से 20,067 नाम हटाये गये, क्योंकि उनके आधार कार्ड नंबर संदिग्ध पाये गये. ऐसे 2,500 से अधिक राशन कार्ड धारकों की जांच की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे लोगों के नाम भी लिस्ट से हटाये गये

इसमें यह भी कहा गया है कि अधिकारियों ने 18 वर्ष से कम या 100 वर्ष से अधिक आयु के 2,274 एकल-सदस्यीय कार्ड धारकों के नाम भी लिस्ट से हटा दिये हैं. 13,332 अन्य कार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है.

सबसे अधिक निष्क्रिय राशन कार्ड धारक जमशेदपुर और गोलमुरी में

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक निष्क्रिय कार्ड धारक जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र (68,565) और जमशेदपुर एवं गोलमुरी क्षेत्र में पाये गये. इन जगहों पर निष्क्रिय कार्ड धारकों की संख्या 46,703 है.

उपायुक्त बोले- पात्र लोगों को ही मिले राशन

उपायुक्त ने बताया कि सत्यापन अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र लोगों को ही राशन मिले. कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिये.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की छात्राओं में कॉमिक्स से लैंगिक समानता की समझ विकसित करने की पहल

20 अगस्त से अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने दिया अपडेट

संत जेवियर कॉलेज के KAP सर्वे टीम को सीईओ झारखंड के रवि कुमार ने दिया प्रशिक्षण

सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने को आदिवासी समूहों आज रांची में निकालेंगे कैंडल मार्च, 23 को राजभवन मार्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >