जमशेदपुर. एआर एकादश की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई क्रिकेट क्लब को 261 रन से हराया. टेल्को मैदान में खेले गये इस मैच में एआर एकादश की टीम ने 43.4 ओवर में दस विकेट पर 374 रन बनाए. राजेश कोराइ ने 150 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. अरसलान अहमद ने 72 रन बनाए. जुगसलाई सीसी की ओर से अंशित शौर्य और हर्ष कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम 22.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 113 रन पर ही सिमट गयी. महेंद्र सिंह राठौड़ ने 58 रन बनाए. एआर एकादश के विपुल पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट अपने नाम किये. विपुल पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Jsca B divison cricket league : विपुल व राजेश का शानदार प्रदर्शन, एआर एकादश की टीम जीती

Jsca B divison cricket league : विपुल व राजेश का शानदार प्रदर्शन, एआर एकादश की टीम जीती
Copied link
जमशेदपुर. एआर एकादश की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई क्रिकेट क्लब को 261 रन से हराया.