झारखंड आंदोलनकारी की नयी पेंशन सूची में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचु का नाम शामिल

झारखंड आंदोलनकारी को पेंशन के लिए नयी सूची में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास, पूर्व सांसद बलमुचु का नाम

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

झारखंड आंदोलनकारी पेंशन की 73वीं औपबंधिक सूची में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु का नाम शामिल किया गया है. झारखंड सरकार की झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग द्वारा जारी इस सूची में पूर्वी सिंहभूम जिले के कोटे से दोनों नेताओं को पेंशन के लिए अनुशंसित किया गया है.

आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव, सदस्य नरसिंह मुर्मू, सदस्य भुवनेश्वर महतो के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी सूची में मंत्री रामदास सोरेन (आवेदन संख्या 283/2025), उम्र 63 वर्ष, पिता स्व. बहादुर सोरेन, ग्राम घोड़ाबांधा, प्रखंड गोलमुरी-सह-जुगसलाई, थाना गोविंदपुर के निवासी हैं. उनके पहचान चिह्न के रूप में बायें पैर पर चोट के निशान दर्ज हैं. वे 18 सितंबर 1993 को झामुमो (सोरेन गुट) द्वारा आयोजित आर्थिक नाकेबंदी के दौरान गोविंदपुर थाना कांड संख्या 202/93 के तहत एक दिन जेल में रहे थे.

वहीं, प्रदीप कुमार बलमुचु (आवेदन संख्या 287/2025), उम्र 67 वर्ष, पिता अगस्टीन बलमुचु, निवासी बी ब्लॉक, एरोड्राममेन गेट के समीप, थाना सोनारी, की पहचान बायीं तरफ कपाल पर कटे के निशान से की गयी है. वे झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद के 180 सदस्यों में से एक थे, हालांकि उन्होंने 9 अगस्त को शपथ नहीं ली थी. उनके विरुद्ध किसी थाना में आंदोलन संबंधी मामला दर्ज नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >