Jamshedpur News : रेलवे पुलिस ने आठवीं बार चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को पकड़ा, भेजा जेल

Jamshedpur News : आदित्यपुर आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को आठवीं बार गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक बागबेड़ा के गांधीनगर का रहने वाला प्रकाश कुमार तिग्गी है.

Jamshedpur News :

आदित्यपुर आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को आठवीं बार गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक बागबेड़ा के गांधीनगर का रहने वाला प्रकाश कुमार तिग्गी है. रेल पुलिस उसे इससे पहले सात बार जेल भेज चुकी है. बताया जाता है कि प्रकाश कुमार तिग्गी फोन छीनकर भाग जाता है.

वह सात बार इस मामले में जेल जा चुका है. उसके बारे में यह बताया गया है कि वह कभी भी रखा हुआ फोन नहीं लेता है, बल्कि हर बार मोबाइल छीनकर भाग जाता है. छिनतई के बाद वह मोबाइल को बेच देता है. जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से मोबाइल छिनतई शुरू कर देता है. इस बा आठवीं बार रेल पुलिस ने उसे जेल भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >