मिलादुन्नबी पर सजेगा घाटशिला, गूंजेगा नात-ए-पाक; यहां जानें कब कहां से निकलेगा जुलूस

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घाटशिला में तैयारियां पूरी। इमामों ने कहा, पैगंबर मोहम्मद साहब ने दुनिया को इंसानियत और भाईचारे का पाठ पढ़ाया है।

घाटशिला : ईद मिलादुन्नबी को लेकर घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, गालूडीह, फूलपाल, मुसाबनी, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा व डुमरिया प्रखंड और आस पास के क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मस्जिदों को सजाया गया है. मुस्लिम समुदाय के लोग और कमेटी के सदस्य तैयारी में लगे हैं. बुधवार को अंतिम पैंगबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जायेगा. नाता और कलमा पढ़े जायेंगे. इसमें अमन और शांति का संदेश देते हुए दुआ मांगी जायेगी.

पैगंबर के बताये रास्ते पर चलकर शांति कायम की जा सकती है : इमाम

मस्जिदों के इमाम साहब ने बताया - पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन खुशी और इंसानियत के संदेश को फैलाने का दिन है. उन्होंने कहा - उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा और शांति कायम की जा सकती है. मोहम्मद साहब ने दुनिया भर में इंसानियत और मानवता का पैगाम दिया, जिस पर आज भी इस्लाम चल रहा है. उनका संदेश था गरीबों, मजलुमों को ख्याल करना, महिलाओं का सम्मान और कमजोरों के साथ खड़ा होना. प्रशासन की ओर से भी जुलूस को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी हैं. अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने सभी प्रखंडों में बीडीओ-सीओ को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. सभी थाना प्रभारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.


रोशनी से नहाया गालूडीह जामा मस्जिद.

क्या कहते हैं मस्जिदों के इमाम

बारी मस्जिद जमशेदपुर के मौलाना हारून रशीद ने कहा - हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पूरी दुनिया में खुशी और अकीदत के साथ मनाया जाता है. उनका पैगाम इंसानियत, भाईचारा और अमन-शांति का है, जिसे हर समुदाय तक पहुंचाना जरूरी है. वहीं, घाटशिला मुस्लिम बस्ती के इमाम जमालुद्दीन जफर मिस्वायही ने कहा - बुधवार को घाटशिला मुस्लिम बस्ती से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जायेगा. इसमें लोगों को शांति और मोहब्बत का संदेश दिया जाता है. यह दिन समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने का अवसर है.

कहां-कहां से निकलेगा जुलूस

राजस्टेट मस्जिद, घाटशिला - सुबह 9 बजे

फूलपाल सुन्नी जमा मस्जिद, घाटशिला - सुबह 9 बजे (शहर होते हुए स्टेशन तक)

कामगार शाह मस्जिद, नवाब कोठी - सुबह 8 बजे

गालूडीह जामा मस्जिद - सुबह आठ बजे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >