Jamshedpur news. भौतिकी विभाग के छात्रों ने सौर ऊर्जा पर आधारित वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था का साइंटिफिक मॉडल तैयार किया

वर्कर्स कॉलेज में चलने वाले विज्ञान उत्सव का समापन

Jamshedpur news.

शुक्रवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे विज्ञान उत्सव का समापन हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत 22 फरवरी को जागरूकता अभियान के साथ हुई, जिसमें छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिसमें छात्रों ने अपने लेखन और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया. छात्रों के संचार और प्रस्तुति कौशल का आकलन करने के लिए विषय आधारित निबंध पोस्टर एवं मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गयी. साथ ही भौतिकी विभाग के छात्रों ने टर्बो जेट इंजन और सौर ऊर्जा प्रणाली पर आधारित एक वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था का साइंटिफिक मॉडल भी तैयार किया. समारोह के अंतिम दिन प्रिंसिपल डॉ सत्यप्रिय महालिक ने छात्रों को समाज में फैले अंधविश्वास और जादू-टोने के रहस्यों को विज्ञान के माध्यम से समझाने का प्रयास किया. इसके अलावा भूगोल और रसायन विभाग के छात्रों ने मिलकर विज्ञान की प्रगति को दर्शाने के लिए एक माइम का मंचन किया, जिसे सफलतापूर्वक प्रोफेसर डॉ सुरभि सिन्हा ने संचालन किया. साइकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वजदा और डॉ. संगीता ने भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >