प्रभात खबर का करियर काउंसेलिंग सेशन 30 मई को रविंद्र भवन में आयोजित किया जायेगा.
यूपीएससी से लेकर हर क्षेत्र में करियर गढ़ने की मिलेगी टिप्स
Jamshedpur News
तीन दशक की भरोसेमंद पत्रकारिता, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जन सरोकारों के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते हुए प्रभात खबर जमशेदपुर अपने स्थापना के 30वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने और पाठकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पूरे वर्ष विशेष आयोजनों की शृंखला आयोजित होगी. इसी क्रम में आगामी 30 मई को साकची स्थित रविंद्र भवन में एक महत्वपूर्ण करियर काउंसेलिंग सेशन का आयोजन होगा , जिसमें शहर के लगभग 1000 विद्यार्थी शामिल होंगे.
यह आयोजन विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने हाल ही में दसवीं उत्तीर्ण कर ग्यारहवीं में प्रवेश लिया है. इस सेशन का उद्देश्य युवाओं को उनके करियर के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना है. इस अवसर पर यूपीएससी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट, मैनेजमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं और तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा.
कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन प्रतिष्ठित आइएएस-आइपीएस अधिकारी, प्रबंधन विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शिरकत करेंगे. छात्र न केवल इन प्रेरक व्यक्तित्वों से रूबरू होंगे, बल्कि उनके अनुभवों से सीख लेकर अपने करियर को एक नयी दिशा देने में सक्षम होंगे.
प्रभात खबर हमेशा से ही समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता आया है. शिक्षा और युवाओं के विकास को प्राथमिकता देना हमारे मिशन का अभिन्न हिस्सा है. यह आयोजन भी उसी सामाजिक सरोकार का प्रतीक है, जो न केवल मार्गदर्शन देगा, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और नये सपनों का संचार भी करेगा. कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक है. सीमित सीटों वाले इस विशेष आयोजन में भाग लेने के इच्छुक छात्र शीघ्र पंजीकरण कराएं और इस प्रेरणादायी पहल का हिस्सा बनें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.