Jamshedpur News : निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं राजनीतिक दल

Jamshedpur News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं स्थानीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कहा

Jamshedpur News :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं स्थानीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने तथा इसकी विश्वसनीयता में सुधार लाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने बीएलए नियुक्ति की सुविधा प्रदान की है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचक नामावली के संधारण एवं संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके. बैठक में बीएलए नियुक्ति की प्रक्रिया, उनकी भूमिका एवं दायित्वों के बारे में बताया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बीएलए की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होती है. सभी दलों से समय सीमा का पालन करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने की अपील की गयी. बैठक में एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसओआर राहुल आनंद, एआरओ प्रियंका सिंह व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >