पत्नी को गोली मारने के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग कर पत्नी अमनदीप कौर कोमल को घायल कर देने के मामले में आरोपी करण सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है.

जमशेदपुर :

गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग कर पत्नी अमनदीप कौर कोमल को घायल कर देने के मामले में आरोपी करण सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने गोलमुरी चर्च के पीछे रामदेव बगान में करण सिंह के 29 नंबर मकान पर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों के साथ अमनदीप कौर और उनकी माता भी मौजूद थीं. करण सिंह ने अपनी पत्नी अमनदीप कौर को बीते नौ अप्रैल को उस वक्त गोली मारी, जब वह अपनी बेटी के साथ किसी काम से घर के बाहर निकली थी. गोली कोमल के बायें पैर में लगी थी.

बता दें कि करण सिंह गोली चालन की घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है. करण के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले लंबित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >