पीएम मोदी के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा टाटानगर स्टेशन, अतिक्रमण हटा, हुई आकर्षक पेंटिंग

PM Modi Tatanagar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में टाटानगर स्टेशन दुल्हन की तरह सजकर तैयार है. अतिक्रमण हटने के बाद स्टेशन की रंगत ही बदल गई है.

PM Modi Jamshedpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन से देश को आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे. पीएम मोदी के टाटानगर आगमन से पहले ही स्टेशन को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. स्टेशन परिसर का कायाकल्प हो गया है.

टाटानगर में कैंप कर रहे थे दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अधिकारी

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के तमाम बड़े से लेकर छोटे अधिकारियों ने टाटानगर में कैंप किया. 10 दिन तक स्टेशन को सजाने-संवाने का काम युद्ध स्तर पर चला. रेलवे स्टेशन परिसर के साथ-साथ प्लेटफॉर्मों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी.

स्टेशन के बाहर की गई आकर्षक पेंटिंग

स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाकर आकर्षक पेंटिंग की गई है. जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन परिसर के साथ-साथ प्लेटफॉर्म, पार्किंग एरिया, पुल, सड़क व नाली-गली का भी कायाकल्प हो गया है. इसे स्थानीय लोग बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि टाटानगर स्टेशन की रंगत ही बदल गई है.

15 सितंबर को कई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 15 सितंबर को जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही करीब 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे. ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.

बदल गया टाटानगर स्टेशन का लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन का लुक पूरी तरह बदल गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा, डीआरएम अरुण जे राठौर खुद स्टेशन की व्यवस्था देख रहे हैं.

सीसीटीवी से की गई सफाई की मॉनिटरिंग

स्टेशन पर स्वच्छता का सबसे ज्यादा ख्याल रखा गया है. प्लेटफॉर्म की छत से लेकर दीवार तक की रंगाई-पुताई कर दी गयी है. वेटिंग एरिया को नये सिरे से विकसित किया गया है. नयी कुर्सियां लगाई गई है. फुटओवरब्रिज का भी रंगरोगन किया गया. सीसीटीवी से सफाई की मॉनिटरिंग हो रही है.

स्टेशन के अंदर व बाहर से होर्डिंग हटाये गये

टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया से लेकर स्टेशन के सारे होर्डिंग्स को हटा दिया गया है. स्टेशन के लुक को खराब होने और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें हटाया गया है. प्लेटफॉर्म नंबर एक से सभी पुरानी एलइडी टीवी को हटा दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से सारे पंखे भी हटा दिये गये हैं.

सोनारी एयरपोर्ट से सीधे जमशेदपुर स्टेशन जाएंगे प्रधानमंत्री

टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोपाल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दोनों जगह पीएम के जोरदार स्वागत की तैयारी है. वे सोनारी एयरपोर्ट से पीएम सीधे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद गोपाल मैदान चले जाएंगे. यहां से सोनारी एयरपोर्ट और फिर रांची जाएंगे.

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा, ऐसी है भाजपा की तैयारी

PM Modi Road Show: जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Narendra Modi Gift: पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से देश को देंगे करोड़ों की सौगात, ऐसी है तैयारी

पीएम मोदी के झारखंड आगमन से पहले जमशेदपुर के स्कूल-कॉलेज 4 दिन के लिए बंद

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >