Jamshedpur News : जून तक अतिक्रमण हटाने की योजना, रेल जीएम के बाद तेज हुई प्रक्रिया

रेलवे ने टाटानगर स्टेशन के आसपास के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. जीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की मदद से जून तक पूरा क्षेत्र खाली कराने की योजना है.

पहले चरण में चाईबासा बस स्टैंड के पास से हटेंगे अतिक्रमण Jamshedpur News. रेलवे ने टाटानगर स्टेशन के आसपास के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. जीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की मदद से जून तक पूरा क्षेत्र खाली कराने की योजना है. हाल ही में रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा के दौरे के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. पहले चरण में चाईबासा बस स्टैंड से रेलवे ओवरब्रिज तक दोनों किनारों की करीब 200 दुकानों को हटाया जाएगा. इसके बाद स्टेशन से कीताडीह और बड़ौदा घाट तक सड़क चौड़��करण के लिए मकान और दुकानें तोड़ी जाएंगी. बागबेड़ा के गुदड़ी बाजार की 200 से अधिक दुकानों को भी हटाने की तैयारी है. इसके बाद पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) का कार्य तेजी से किया जाएगा. रेलवे ने जिला प्रशासन से बैठक कर कार्रवाई शुरू करने और प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने को कहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर सहयोग की अपील की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >