Jamshedpur News : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ आमलोग गोलबंद, बोले- नहीं भरेंगे नया टैक्स

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के खिलाफ स्थानीय लोग गोलबंद हो गये हैं.

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के खिलाफ स्थानीय लोग गोलबंद हो गये हैं. शुक्रवार को जैन सभागार में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों और मकान मालिकों ने बढ़े हुए टैक्स का विरोध करते हुए जनांदोलन चलाने का निर्णय लिया.

बैठक में जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. सरदार शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि संरक्षक मंडल में नगर परिषद (पहले नगर पालिका) के पूर्व वाइस चेयरमैन मुरलीधर केडिया, जोगी मिश्रा, जयप्रकाश सिंह जानू, प्रधान महेंद्र पाल सिंह, प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, मोहम्मद जुबैद, शीला नाथ सिंह को शामिल किया गया. समिति के पुनर्गठन का अधिकार भी अध्यक्ष को सौंपा गया.निर्णय लिया गया कि पहले चरण में नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षदों को ज्ञापन सौंपकर टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग की जायेगी. इसके बाद उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों से मिलकर आवेदन निरस्त करने का अनुरोध किया जायेगा.इस दौरान जुगसलाई के नागरिकों से अनुरोध किया गया कि कोई भी नागरिक जुगसलाई नगर परिषद में बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स नहीं देगा. पुराना टैक्स ही जमा किया जायेगा.

अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जुगसलाई बाजार बंद कराया जायेगा और राज्य सरकार से टैक्स वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. बैठक में अजय कुमार पांडेय, सुनील गुप्ता, मनमोहन, गुरजिंदर सिंह, जितेंद्र सिंह शालू, बंटी सिंह, बाबू खान, मनोज साहू, शंभू साहू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >