Jamshedpur News : परसुडीह : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत सलगाझरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिंटू यादव की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी.

Jamshedpur News :

परसुडीह थानांतर्गत सलगाझरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिंटू यादव की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे टीएमएच अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पिंटू कुमार बर्तन लेकर जेम्को से परसुडीह की ओर जा रहा था.

उसी दौरान रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना में उसके दोनों पैर कट गये. जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने फौरन रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर बुलवाया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां रविवार को टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >