जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप व बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन के सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जटाशंकर चौधरी, समाजसेवी विकास सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, पी पुष्पलता, अशोक खंडेलवाल, डॉ मीना मुखर्जी, संदीप कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया. मौके पर पूर्वी घोष, जगन्नाथ बेहरा, राजकुमार सिंह, नरेश कुमार व श्याम शर्मा मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में 18 जिले के कुल 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पूर्वी सिंहभूम की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. देवघर की टीम उपविजेता व रामगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही. बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में लक्ष्मी कुमारी विजेता, किरण कुमारी उपविजेता रही. पुरुष वर्ग में दिव्यांशु विजेता व अभिषेक उपविजेता रहे. एस 45 पुरुष वर्ग में यासीन चैंपियन व अतुल चंद उपविजेता बने. युगल वर्ग में दिव्यांशु व सुमंत की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया. व्हीलचेयर वर्ग में अनवर शेख चैंपियन व तुसली कुमारी उपविजेता रही.
Parlaympic athletics and badminton tournament : बैडमिंटन में लक्ष्मी कुमारी और दिव्यांशु बने विजेता

Parlaympic athletics and badminton tournament : बैडमिंटन में लक्ष्मी कुमारी और दिव्यांशु बने विजेता
Copied link
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप व बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.