पंचांडो उवि के विकास को लेकर बैठक, स्मार्ट क्लास व बेंच-डेस्क पर चर्चा

बहरागोड़ा के पंचांडो उच्च विद्यालय में विधायक समीर मोहंती ने बैठक की। स्कूल में स्मार्ट क्लास, बेंच-डेस्क और शौचालय निर्माण की सुविधाओं पर चर्चा की गई।

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पंचांडो उवि में विद्यालय के शिक्षक एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर विद्यालय के विकास को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित थे. इस दौरान स्मार्ट क्लास रूम, शौचालय निर्माण तथा छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.

शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति ने विद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया. विधायक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए विद्यालय के विकास के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया.उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >