पीएनएम मॉल के तीसरे तल्ले से कूदा युवक, हाथ-पैर में लगी गंभीर चोट, टीएमएच में चल रहा इलाज

मॉल में तीसरे तल्ला से कूद कर युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिष्टुपुर स्थित पीएनएम मॉल के तीसरे तल्ले से कूद कर बुधवार को मो शाहिद नाम के युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसके पैर और हाथ में गंभीर चोट लगी है. जिस वक्त घटना घटी मॉल में कई लोग मौजूद थे. घायल मो शाहिद आजादनगर का रहने वाला है. हादसे के बाद मॉल के सुरक्षागार्ड ने उसे टीएमएच पहुंचाया. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस भी टीएमएच पहुंची. पुलिस की सूचना पर घरवाले टीएमएच पहुंचे. जानकारी के अनुसार युवक मॉल घूमने गया था. इसी बीच अचानक उसने पहले बैग नीचे फेंका. फिर खुद छलांग लगा दी.

मोबाइल पर गेम देखते हुए कूदा

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि मो शाहिद मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसने तीसरे तल्ला से छलांग लगा दी. तीसरे तल्ला से कूदने पर मोबाइल भी टूट गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >