Jamshedpur News : एमजीएम के इमरजेंसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, देखिये कैसे बरामदे में हो रहा इलाज
भीषण गर्मी के कारण शहर में बीमार पड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शहर के प्रमुख अस्पतालों एमजीएम, सदर अस्पताल, टीएमएच और टेल्को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है.
अस्पतालों के मेडिसिन विभाग में मंगलवार को 300 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे
36 मरीज दस्त, उल्टी, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थे
Jamshedpur News :
भीषण गर्मी के कारण शहर में बीमार पड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शहर के प्रमुख अस्पतालों एमजीएम, सदर अस्पताल, टीएमएच और टेल्को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है. मंगलवार को इन अस्पतालों के मेडिसिन विभाग में 300 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे. इनमें 36 मरीज दस्त, उल्टी, पेट दर्द और बुखार जैसी गर्मीजनित शिकायतों से पीड़ित थे. एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जगह कम पड़ने के कारण बरामदे में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. बढ़ती गर्मी और मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल प्रबंधन पर भी दबाव बढ़ गया है.
एमजीएम इमरजेंसी में एसी दुरुस्त करने का काम शुरू
एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एसी खराब होने से डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई परिजन हाथ पंखे के सहारे मरीजों को राहत पहुंचाने की कोशिश करते दिखे. वहीं, अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में भी एसी नहीं चलने से सर्जरी कार्य प्रभावित हो रहा है. हालांकि मंगलवार को इमरजेंसी में लगे एसी की सफाई और मरम्मत का काम शुरू किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चिलर प्लांट की मोटर खराब होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. मरम्मत का काम जारी है और अगले दो से तीन दिनों में व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.