डीसीएलआर घाटशिला समेत पांच अधिकारियों की शून्य वसूली, अब डिफॉल्टर का जल्द वारंट जारी होगा

डीसीएलआर घाटशिला समेत पांच अधिकारियों की शून्य वसूली, अब डिफॉल्टर का जल्द वारंट जारी होगा

सर्टिफिकेट केसों की एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, लंबित सर्टिफिकेट केसों को सुनवाई कर जल्द निपटारा करने का आदेश

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

सोमवार को लंबित सर्टिफकेट केसों की समीक्षा धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने की, घंटाभर चले समीक्षा बैठक में पाया कि डीसीएलआर घाटशिला,जिला परिवहन पदाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता मानगो, वाणिज्यकर अंचल जमशेदपुर,सिंहभूम अंचल, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला के न्यायालय की प्रगति शून्य पर असंतोष व्यक्त किया. समीक्षा में पाया कि जिले में कुल 15,955 केस लंबित है, इसमें पहली अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च माह 2025 तक 681केस का निष्पादन किया गया है.चूंकि पूर्व में डीसी अनन्य मित्तल ने नीलाम शाखा का निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में सर्टिफिकेट लंबित की जानकारी मिलने पर डिफॉल्ट के विरुद्ध वारंट जारी करने का निर्देश दिया था, उक्त निर्देश को एसडीओ ने दोहराया. इसके लिए बकायेदारों का नये सिरे से पता की मांग करने ताकि वारंट का तामिल होकर सुनवाई हो सके.बैठक में बिजली बिल माफी योजना के कारण लंबित सर्टिफिकेट केसों के लंबित होने की भी चर्चा हुई. ऐसे केस जिसकी बिल की माफी हो चुकी है, वैसे सभी मामलों का अभिलेख बंद करने का निर्देश दिया.अधिकारी सर्टिफिकेट केस लंबित

डीटीओ 2407

एसडीओ घाटशिला 723

मानगो विद्युत इइ 2007

जमशेदपुर विद्युत इइ 2492

जमशेदपुर सीओ 529

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >