महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो इंट्री, यात्री बसों को मिलेगी छूट

Jamshedpur: महाशिवरात्रि 2026 को लेकर 15 फरवरी को जमशेदपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरा बैन रहेगा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री बसों को इससे छूट दी गई है. इस दिन शहर में कई जगहों से शिव बारात निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.

Jamshedpur: महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक, डीसी और ट्रैफिक एसपी की ओर से संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 15 फरवरी 2026 को प्रभावी रहेगा. जारी आदेश के तहत रविवार, 15 फरवरी को सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा.

यात्रियों की सुविधा का रखा गया खयाल

इस बीच, आम यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए बस सेवा को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है. यातायात एसपी कार्यालय ने इस संबंध में शहर के सभी थाना प्रभारियों और यातायात प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें…

बाबा और पार्वती मंदिर के शिखर से खुलेंगे पंचशूल, महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >