न्यू ईयर के जश्न में कोई नहीं डाल पाएगा खलल, छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

New Year Security Arrangements: पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार न्यू ईयर के जश्न में कोई खलल नहीं डाल पाएगा. छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया है.

New Year Security Arrangements|न्यू ईयर 2025 के जश्न में कोई खलल नहीं डाल पाएगा. पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है. नये वर्ष पर हुड़दंग, छेड़खानी और पब्लिक प्लेस पर नशा करते पकड़े जाने वालों को नया साल हाजत में काटनी पड़ सकती है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी थाना प्रभारियों को नये वर्ष के दौरान विशेष रूप से हुड़दंग करने वालों और छेड़खानी करने वालों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखने को कहा गया है. पुलिस बलों से कहा गया है कि वे 31 दिसंबर की रात से ही हर चौक-चौराहा पर जांच अभियान चलाएं. शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और पुलिस बल ने जुबिली पार्क में पैदल मार्च किया. इस दौरान पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे मौज-मस्ती के साथ शांति से पिकनिक करें और न्यू ईयर का जश्न मनाएं.

टाईगर मोबाइल और पीसीआर वैन को लगातार गश्ती करने का आदेश

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि नये वर्ष के दिन किसी भी शहरवासी के साथ कोई अनहोनी नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिन थाना क्षेत्रों में पिकनिक स्पॉट हैं, उन थानों को अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है. विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. टाईगर मोबाइल और पीसीआर वैन को लगातार गश्ती करने का आदेश दिया गया है. कहा गया है कि छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें.

31 की रात से चलेगा अभियान, सादे लिबास में तैनात रहेगी पुलिस

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि 31 दिसंबर की रात से पुलिस बल महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी. वाहनों की जांच करेगी. वाहनों की जांच के साथ-साथ चालक की जांच भी माउथ एनालाइजर से की जाएगी. इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रस ड्राइविंग और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे को अपडेट किया गया है. कोई पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगा. पिकनिक स्पॉट्स पर दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया है. छेड़खानी करने वालों से निबटने के लिए महिला शक्ति कमांडो को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. सादे लिबास में भी महिला पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया जायेगा.

पूर्वी सिंहभूम की ताजा खबरें यहां पढ़ें

112 पर कॉल करके पुलिस की करें मदद : ग्रामीण एसपी

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि नये वर्ष के जश्न में कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपको परेशानी हो. सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें. पिकनिक स्पॉट्स पर डेंजर जोन से दूरी बनाये रखें. बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दें. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर फौरन 112 नंबर पर फोन करके पुलिस की मदद करें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के कालीझरना में लकड़ी माफियाओं ने सैकड़ों पेड़ काट डाले, देखें PHOTOS

बेस्ट सोशल एक्टिविटी के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट्स एप्रीसिएशन अवार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >