जमशेदपुर. जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार के तहत नीरज सिंह को जदयू युवा मोर्चा का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह दायित्व सौंपा गया है.
जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने नीरज सिंह को नयी जिम्मेदारी की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले भर में युवाओं को संगठन से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभायेगा. साथ ही पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारधारा को आम जनमानस तक मजबूती से पहुंचाया जायेगा.
नीरज सिंह के मनोनयन पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि इससे युवा विंग को नयी ऊर्जा मिलेगी.
