Jamshedpur News : फर्जी वोटर हटाने के फैसले पर एनसीपी ने जतायी आपत्ति

Jamshedpur News : एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर फर्जी वोटर हटाने के फैसले पर आपत्ति जतायी है.

Jamshedpur News :

एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर फर्जी वोटर हटाने के फैसले पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में चुनावी सुधारों पर चर्चा हुई थी, लेकिन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में 60 हजार और पश्चिमी विधानसभा में 10 हजार मतदाताओं को बिना पुख्ता जांच के फर्जी करार देना गलत है.

एनसीपी का तर्क है कि शहरों में 30-40% लोग किराये के मकानों में रहते हैं, जिससे उनका पता बदलता रहता है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सही मतदाताओं को सूची में बनाये रखने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >